Latest:
उधमसिंह नगर

जसपुर में हत्या कर दुर्घटना का रूप देने वाले 02 शातिर हत्यारोपी मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार!सड़क दुर्घटना का रूप देकर हत्या की वारदात को छिपाने का किया गया था प्रयास।एसएसपी के कुशल निर्देशन में घटना का महज 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस ने हत्या की एक गंभीर एवं सनसनीखेज घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए घटना में शामिल 02 शातिर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को समय लगभग 10:00 बजे थाना जसपुर को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ठाकुरद्वारा चुंगी के पास खेड़ा वाली रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई है तथा मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं और कार चालक मौके से फरार हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली जसपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सड़क किनारे नहर में एक मोटरसाइकिल पड़ी हुई मिली, जिसे बाहर निकलवाकर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा घटना में घायल व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अस्पताल जसपुर सहित अन्य चिकित्सालयों में जानकारी जुटाई गई, किन्तु घायल व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

11 जुलाई घायल नितिन कुमार पुत्र बनारसी दास निवासी मोहल्ला जुलाहन, थाना जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के पिता श्री बनारसी दास द्वारा थाना जसपुर पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उक्त घटना में *घायल उनके पुत्र नितिन कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है तथा यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे पुष्पेन्द्र चौहान उर्फ मानू पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी कासमपुर जसपुर तथा जाकिर गुज्जर पुत्र शाहिद हुसैन निवासी वार्ड नं०-13 नई बस्ती जसपुर द्वारा कार से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर अंजाम दिया गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 278/2026, धारा 103(1), 351(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:*

➡️ घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली जसपुर पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 को सूचना पर हाईवे के किनारे घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार संख्या UP-21 DF-4379 सहित मुकदमे में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 10.07.2026 को उनका मृतक नितिन, लविश, हर्ष तथा उनके साथियों के साथ विवाद एवं झगड़ा हो गया था। बाद में जब नितिन, लविश एवं हर्ष ठाकुरद्वारा चुंगी से खेड़ा जाने वाली नहर रोड पर दिखाई दिए तो दोनों अभियुक्तों ने एक राय होकर गुस्से एवं प्रतिशोधवश उन्हें जान से मारने की नीयत से उनकी मोटरसाइकिल में अपनी बलेनो कार से टक्कर मार दी तथा उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गए।

अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त:*

1. पुष्पेन्द्र चौहान उर्फ मानू पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कासमपुर, थाना जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

2. जाकिर गुज्जर पुत्र शाहिद हुसैन निवासी वार्ड नं०-13 नई बस्ती, जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

*बरामदगी:*

1. घटना में प्रयुक्त बलेनो कार संख्या UP-21 DF-4379।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपाल राम पौड़ी

3. उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मौनियाल

4. उपनिरीक्षक सन्तोष देवरानी

5. उपनिरीक्षक हरीश आर्या

6. उपनिरीक्षक रुचिका चौहान

7. उपनिरीक्षक ललित डिगारी

8. मुख्य आरक्षी कुन्दन सिंह

9. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र मेहता

10. आरक्षी अरुण कुमार

11. आरक्षी कुलदीप सिंह

12. आरक्षी जाकिर हुसैन

13. आरक्षी अब्दुल मलिक

14. आरक्षी विपिन कुमार

15. आरक्षी भवान सिंह