मासिक स्टाफ बैठक में डीएम ने दिए वसूली में लापरवाही करने वाले अमीनों के वेतन रोकने के निर्देश।
रुद्रपुर(खबर धमाका)।- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने व न्यायालयो में लम्बित वादों को शीघ्रता से निस्तारण करने निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। उन्होने कहा कि जिन राजस्व अमीनो द्वारा इस माह अक्टूबर तक 50 प्रतिशत से कम वसूली की जायेगी, उन राजस्व अमीनो का माह नवम्बर का वेतन आहरण पर रोक लगा दी जायेगी। उन्होने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करने निर्देश पुलिस विभाग को दिए। उन्होने जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवांे की चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आॅडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अनफिट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश एआरटीओ को दिए।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थो का अभियान चलाकर नियमित छापेमारी करते हुए सैम्पल लेकर जांच कराये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने कहा कि मिठाई, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में नियमित जांच व सैम्पलिंग भी की जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी न हो सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता कतई भी क्षम्य नही होगी। उन्होने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व प्राप्त के लिए जो लक्ष्य आवंटित किये गय है उन्हें तय समय के भीतर शतप्रतिशत हासिल करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी क्राईम अनुषा बडोला कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, तुषार सैनी, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
——————————————

