बालाजी धाम रुद्रपुर में सप्त दिवसीय हनुमद एवं महारुद्र यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ।देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधू-संत देंगे अहूतियां।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। बालाजी धाम रुद्रपुर की स्थापना दिवस कलश यात्रा के बाद सप्त दिवसीय हनुमद एवं महारुद्र यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सात दिन तक चलने वाले इस यज्ञ महोत्सव के उपरांत बालाजी मंदिर की आधार शिला रखी जायेगी। यज्ञ में दूर-दूर से पहुंचे साधु-संतो के साथ ही स्थानीय यजमान और कमेटी सदस्य अहूतिया देंगे।
बुधवार को शुरू हुआ सप्त दिवसीय हनुमद एवं महारुद्र यज्ञ महोत्सव की जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी/भाजपा नेता भारत भूषण चुघ व व्यवस्था प्रमुख कैलाश राजपूत ने बताया कि काशीपुर रोड एमनिटी स्कूल के पास रुद्रपुर के मौजूद बालाजी धाम की स्थापना दिवस पर मंगलवार को भव्य कलशयात्रा का का किया गकैलाश राजपूत,या था, बुधवार को यज्ञ का शुभारंभ हो गया, भव्य बाला जी मंदिर के स्थापना के लिए सप्त दिवसीय यज्ञ महोत्सव में 32 यज्ञ कुंड बनाए गए हैं, जिसमें दूर-दूर पहुंचे 32 साधू संत सात दिन तक सुबह-शाम वैदिक मंत्रों के साथ आहूतिया देंगे।
उन्होंने बताया मंदिर के मंहतगुरु हरनाम चंद जी से लंबे समय से बाला जी धाम की सेवा कर रहे हैं। बालाजी धाम में प्रतिदिन दूर दूर से भक्त पहुंचते हैं,जिनकी बाबा के आर्शीवाद से सभी परेशानियां,दुख-दर्द दूर होते हैं।
इस दौरान समाजसेवी विजय भूषण गर्ग, अमित जिंदल, ज्योति कनोडिया,अंकित अग्रवाल,प्रीतम अग्रवाल,पवन जिंदल, चंद्रकांत अरोड़ा, गुरुप्रीत नरुला समेत तमाम यजमान व
सर्व श्री विश्वेश्वर दातार,राजू शर्मा ब्रह्मा,अनिमेष दातार,वेद प्रकाश,हर्ष,सुधांशू आयुष्मान,मयूर जी,सत्यम ,मुदित,अंकित, राजेन्द्र रेष्मी, ओमप्रकाश,पवन उपाध्याय, आनन्द अधिकारी , कृष्ण नंद भट्ट जी,जयराज जी तोय नाथ ,बेकुंड ,रवि पाण्डेय जी, खेमराज जी, राहुल जी, कृष्णा जी, हरिप्रसाद,अशोक आदि मौजूद थे


