Latest:
उधमसिंह नगर

लगातार बारिश से रुद्रपुर के कई क्षेत्रों में आई शैलाब। प्रशासन ने रेस्क्यू कर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जनपद उधमसिंह गति  रात्रि से लगातार हो रही वर्षा के कारण रूद्रपुर के जगतपुरा वार्ड नं 4, शक्ति विहार, आजाद नगर एवं तीन पानी डेम में जलभराव हो गया है।

 

जनसामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जगतपुरा में 250 व्यक्तियों को बालिका विघा मंदिर जगतपुरा, रा0प्रा0 वि0 आवास विकास एवं भंडारी कांवेन्ट स्कूूल, जगतपुरा में ठहराया गया है। भोजन आदि की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की जा रही है। आजादनगर क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित 40 परिवार के व्यक्तियों को एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा सुरक्षित स्थान में स्थानान्तरित किया जा रहा है।

लगातार बारिश से रुद्रपुर के कई क्षेत्रों में आई शैलाब। प्रशासन ने रेस्क्यू कर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

Advertisement