Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में काशीपुर बायपास रोड चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने पर मीना ने जताया मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक का आभार।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। भाजपा नेत्री और नगर पालिका परिषद, की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, ने काशीपुर बायपास रोड की विशेष सौगात देने के लिये प्रदेश के यशस्वी, और लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा सांसद अजय भट्ट, और रुद्रपुर के लोकप्रिय, और अपनी बात के घनी, हमेशा विकास कार्यों के लिए समर्पित,विधायक शिव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया है l श्रीमती शर्मा ने कहा की १३,७२ करोड़ की लागत से बनने वाली काशीपुर बायपास रोड के निर्माण से रुद्रपुर के हजारों नागरिकों और छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा l पूर्व पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेत्री श्रीमती शर्मा नें कहा की शहरवाशियों की यह बहुत पुरानी मांग थी, पूर्व विधायक तो १० बर्षों तक इसे जानबूझ कर लटकाये रखे, क्योंकि इस रोड पर उनका मकान् और कई दुकानें भी थी, जिसका उन्हें टूटने का डर था, लेकिन रुद्रपुर के लोकप्रिय विद्यायक, जिन्होंने चुनाव जीतते ही इस रोड को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाया, और इस रोड के निर्माण के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया, उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विश्वास में लेकर आखिरकार इस रोड का शिलान्यास भी करा दिया l उन्होंने इस रोड का शिलान्यास कराकर रुद्रपुर के लाखों लोगों का दिल जीत लिया है l श्रीमती शर्मा ने कहा की इस रोड के बननें से जहां रुद्रपुर शहर की सुंदरता बड़ेगी, वही इस रोड से निकलनें वाले हजारों छात्र छात्राओं और नागरिकों को जाम से निजात मिलेगी l श्रीमती शर्मा ने इस रोड निर्माण के प्रारंभ होने पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी, और रुद्रपुर के यशस्वी विधायक शिव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया है l