Latest:
उधमसिंह नगर

मेट्रोपोलिस सिटी में शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू।मेट्रोपोलिस सिटी ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम और महापौर से का मुलाकात

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर की औमैक्स कालौनी के बाहर चल रही शराब की दुकान खोलने की तैयारी का विरोध शुरू हो गया है।मेट्रोपोलिस सिटी ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसको लेकर डीएम और महापौर विकास शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।

https://www.facebook.com/share/v/14JfuUDoh9K/

https://www.facebook.com/share/v/14PdVfx4ex9/

https://www.facebook.com/share/v/16ipq2BSAD/

ऊपर दिए लिंक में देखिए अन्य बड़ी खबरें 

सोमवार को मेट्रोपोलिस सिटी, रुद्रपुर के तमाम लोग कालौनी के एसोसिएशन के साथ डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी हाइवे पर स्थित मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी के पास ओमेक्स रोड पर स्थित गेट नंबर 3 के पास शराब की दुकान खोली जा रही है। मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी एक आवासीय कॉलोनी है, जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक एवं उनके परिवार निवास करते हैं। शराब की दुकान खोले जाने से इन निवासियों की सुरक्षा संकट में पड़ जाएगी। यही नहीं शराब पीने के बाद नशे में डूबे लोग उत्पात मचाएंगे और शांति व्यवस्था भग करेंगे और मारपीट, झगड़े तथा अन्य आपराधिक गतिविधियां भी भी पोषित होंगी। इसके अतिरिक्त गंदगी और प्रदूषण मी फैलेगा। कॉलोनी के इस क्षेत्र में मंदिर है और छोटे बच्चों के लिए स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। यहां शराब की दुकान खोला जाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। कॉलोनीवासी इस दुकान को खोले जाने का कड़ा विरोध कर रहे हैं। कहा कि नियमानुसार भी शराब की दुकान धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाओं एवं रिहायशी कॉलोनी के पास नहीं खोली जा सकती है।

उन्होंने डीएम से शराब की दुकान को खोले जाने की अनुमति को तुरंत निरस्त करने की मांग की।

इधर डीएम से ज्ञापन सौंपने के बाद कालौनी के लोगों ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। महापौर ने जनभावना को गंभीरता से लेते हुए शराब की दुकान न खोले जाने का भरोसा दिया है।

इस दौरान MRWA के अध्यक्ष देवेन्द्र शाही,ORWA के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,उपाध्यक्ष विक्रांत फूटेला , एके शर्मा, जनार्दन सिंह, पीके चौहान,प्रवीण कोठारी समेत कालौनी के तमाम लोग मौजूद थे।