Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ने विधायक  शिव अरोरा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन द्वारा आज माननीय विधायक श्री शिव अरोरा जी का जन्मदिवस लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर), मुख्य बाजार, रुद्रपुर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर विधायक शिव अरोरा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात खुराना ने विधायक  शिव अरोरा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में रुद्रपुर निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  प्रभात खुराना, उपाध्यक्ष इंदर साहनी, महामंत्री दिलीप गुगलानी, कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा जी एवं मीडिया प्रभारी मयंक माटा जी उपस्थित रहे।