ओलावृष्टि पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला
रुद्रपुर(खबर धमाका)। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी महोदय श्री नितिन भदौरिया जी से मुलाकात की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविंद यादव ने मांग करते हुए कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।
उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को तत्काल प्रति एकड़ ₹50,000 और झोपड़ी/टीन-शेड धारकों को ₹20,000 की आर्थिक मदद तुरंत प्रदान की जाए।
इस प्रतिनिधिमंडल में अरविंद यादव, राम सिंह सागर, मजहर रिजवी और श्री अरविंद दिवाकर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

