Latest:
उधमसिंह नगर

दुष्कर्म मामले में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन, लापरवाही पर रुद्रपुर कोतवाली में तैनात 02 महिला कांस्टेबल निलंबित।सीओं पंतनगर को सौंपी पूरे प्रकरण की जांच 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में महिला संबंधी अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है।आज दिनांक 06.05.2026 को आवेदिका रेखा पत्नी अमर सिंह निवासी मलिक कॉलोनी रुद्रपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त यश प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 17.04.2026 को बहला-फुसलाकर रुद्रपुर क्षेत्र से ले जाया गया।

आवेदिका के अनुसार उसकी पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म किए जाने के कारण वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में आवेदिका द्वारा कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर एवं महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, परन्तु कहीं भी नियमानुसार कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई ।

कार्यवाही का विवरण

उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए महिला हेल्प डेस्क कोतवाली रुद्रपुर में तैनात म०हे०कानि० पायल आर्या एवं म०कानि० मंजू आर्या को ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

*जांच का विवरण:*

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर डी0आर0 वर्मा को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मामले की प्रारंभिक जांच कर 07 दिवस के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।

एसएसपी का संदेश:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में महिला संबंधी अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। प्रत्येक पीड़िता को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा असंवेदनशीलता कदापि स्वीकार्य नहीं है।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि महिला संबंधी प्रत्येक शिकायत पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाए तथा पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार *महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, महिला संबंधी मामलों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं — एसएसपी अजय गणपति