Latest:
उत्तराखंड

इश्कबाज थानेदार की हरकत खाकी के लिए बनी मुसीबत।एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे विधायक बेहड।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मांगी मोहलत,जांच के बाद कार्यवाही दिया भरोसा 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। निलंबित पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष की युवती से फोन पर अश्लील बातें करना का आडियो पुलिस महकमे के लिए मुसीबत बन गई है। बुधवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर सहित तमाम वरिष्ठ नेता और समर्थकों के साथ छाता लगाकर एसएसपी कार्यालय पहुचे। उन्होंने मुख्य गेट के सामने पेड़ के नीचे कुर्सियां लगा कर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।

इश्कबाज थानेदार की हरकत खाकी के लिए बनी मुसीबत।एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे विधायक बेहड।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मांगी मोहलत,जांच के बाद कार्यवाही दिया भरोसा 

 

इस दौरान बेहड़ का कहना था कि थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो का मामला डीजीपी के समक्ष उठाया गया। इस पर डीजीपी ने शीघ्र जांच कर मुकदमा दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति भी की थी। इसके कई दिन बीत जाने के बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया,लेकिन अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। उनका कहना था कि पुलिस आम लोगों के मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत करती है। बेहड़ का आरोप था कि जिले के कप्तान द्वारा इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार युवती पर भी मामला दबाने का प्रयास किच्छा के सत्ताधारी नेताओं के साथ मिलकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्यादित पद पर रहते हुए भी इंस्पेक्टर ने अपनी मर्यादा का उल्लंघन किया। जो कि एक शर्मसार करने वाला मामला है। एसएसपी को तत्काल मुकदमा पंजीकृत करना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ,तो पुलिस कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बाद में मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने विधायक को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक का धरना समाप्त हो गया।

इश्कबाज थानेदार की हरकत खाकी के लिए बनी मुसीबत।एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे विधायक बेहड।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मांगी मोहलत,जांच के बाद कार्यवाही दिया भरोसा 

एसएसपी विधायक को धरने से उठा कर आफिस ले गए, हुई वार्ता

रुद्रपुर। इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे विधायक बेहड़ समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। तभी एसएसपी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक को धरना समाप्त करने को कहा। बेहड़ नहीं मानें। बाद में एसएसपी विधायक को अपने आफिस ले गए। वहां पर दोनों के बीच वार्ता हुई।

विधायक तिलक बेहड ने मीडिया को बताया कि एसएसपी ने आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के कुछ समय मांगा है। एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिया कि जांच के बाद थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती से घर में घुसकर हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह शांत बैठने वाले नहीं हैं।