गजब पुलिस,आरोपी पाषर्द के कहने पर पीड़ित को ही कर दिया हवालात में बंद।रुद्रपुर में भाजपा से निष्कासित पाषर्द पर दलित महिला ने लगाया मारपीट व कार में तोड़-फोड़ का आरोप।पाषर्द के खिलाफ दो लोगों ने भी सौंपीं तहरीर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। अपने कारनामों के चलते भाजपा से निष्कासित हो चुके पाषर्द की हरकतों में सुधार नहीं हो रहा है। पाषर्द के खिलाफ एक साथ तीन लोगों ने दबंगई दिखाने, गाली-गलौज और कार में तोड़-फोड़ की तहरीर सौंपी है।एक दलित युवक ने तो पुलिस पर भी शिकायत करने पर तीन घंटे तक हवालात में बैठने का आरोप लगाया है।

https://www.facebook.com/share/v/17AY4uowZL/
ऊपर दिए लिंक में सुनिए पीड़ित लोगों ने क्या क्या लगाए आरोप
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के जनपद रोड स्थिति रुद्राक्ष कालौनी निवासी मंजू कोली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि दीपावली के दिन भाजपा पार्षद अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर के समाने गाली-गलौज कर रहा था,उसके पति दीनानाथ कोली ने विरोध किया तो पाषर्द व उसके साथी मार-पीट करने लगे। आस-पास के लोगों के आ जाने पर दोनों भाग गया, कुछ देर बाद दोनों ने उसकी कार पर पथराव कर दिया,जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल 112 पर थी , जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे, पुलिस ने पूरी जानकारी लेने के बाद उसके पति को सुबह तहरीर देने के लिए बुलाया था।आरोप है कि जब सुबह को उसका पति दीनानाथ कोली तहरीर देने पहुंचा,उस समय आरोपी पाषर्द चौकी में ही मौजूद था, पाषर्द ने वहां मौजूद उपनिरीक्षक से कहा उसे हवालात में बंद करा दिया,करीब तीन घंटे बंद रखने के बाद उसे छोड़ा गया।
लोगों ने आरोप लगाया कि पाषर्द लगातार उसके मोहल्ले में दबंगई दिखाता रहता, पिछले दिनों उसने एक महिला व उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी,इसका मुकदमा दर्ज है, पाषर्द के खिलाफ अन्य कई मुकदमे भी चल रहे हैं, इसके बाद भी उसे पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है।
इसके साथ विवेक नगर निवासी देव शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पाषर्द के संरक्षण में बैंगन फील्ड में कच्ची शराब और जुए का धंधा चलता है,जिसका वह विरोध करता है,उसने पुलिस को भी इसकी शिकायत की थी, जिसके चलते पाषर्द उससे रंजिश निकाल रहा है, उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की की बार धमकी दी गई है। देव शर्मा के मुताबिक वह लगातार पुलिस से शिकायत कर रहा है, लेकिन पाषर्द के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं।
