अटरिया मंदिर की भूमि की पैमाइश शुरू।लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने शुरू की कार्यवाही
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। शहर के प्रसिद्ध अटरिया माता मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बाद प्रशासन ने पैमाइस शुरू कर दी है।
शनिवार को एसडीएम प्रत्यूष सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर व आसपास की जमीन की नपाई की। बताया जा रहा की मंदिर के आसपास सीलिंग की जमीन भी है, नपाई के दौरान सीलिंग की जमीन पर कुछ काश्तकारों का कब्जा समाने आया है, फिलहाल राजस्व विभाग कि टीम मंगलवार को फिर पैमाइस कर मेला समिति, सीलिंग और काश्तकारों की जमीन की हदबंदी करेगी।
अटरिया मेरे इसी माह 29 मार्च से शुरू होने वाला है। मेरे से पहले मंदिर कमेटी और मेला कमेटी के लोगों में विवाद चल रहा। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने ही प्रशासन से जमीन की हदबंदी की मांग की है।
