Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में 50 लाख के मोबाइल बरामद। एसएसपी ने खोए मोबाइल वापस सौंपकर लौटाई मुस्कान। एसओजी टीम की कड़ी मेहनत से मिली सफलता

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में एसओजी टीम ने 50 लाख से ज्यादा के मोबाइल बरामद किए हैं।बरामद मोबाइल खोने के साथ ही चोरी हुए थे। एसएसपी ने बरामद हुए मोबाइल उनके सही स्वामियों को सौंपकर उनकी मुस्कान लौटाई है।

 

ऊधमसिंहनगर में 50 लाख के मोबाइल बरामद। एसएसपी ने खोए मोबाइल वापस सौंपकर लौटाई मुस्कान। एसओजी टीम की कड़ी मेहनत से मिली सफलता

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बरामद मोबाइल लोगों को सौंपें। एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया की जिले बड़े पैमाने पर मोबाइल खोने और गुम होने की सूचना मिल रही थी,जिसपर एस ओजी के मोबाइल बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी,एस ओजी निरीक्षक विजेन्द्र शाह और उनकी टीम ने ऊधमसिंहनगर,बरेली, रामपुर, पीलीभीत समेत अन्य जिलों से 202 मोबाइल खोज निकाले हैं,जिनकी कीमत 50 लाख रुपया के करीब है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मोबाइल खोने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दे,
पुलिस टीम में एस ओजी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, विकास चौधरी, मनोज धौनी,एस आई जसवीर सिंह चौहान, वीरेन्द्र रावत, राजेन्द्र कश्यप शामिल थे।