Latest:
उधमसिंह नगर

खाघन्न उठाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस जरुरी। उपायुक्त खाघ कुमाऊं सम्भाग ने काशीपुर खाघन्न गोदाम का किया निरीक्षण।20. मार्च सभी वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। उपायुत्त खाद्य कुमाऊं संभाग एवं जिला पूर्ति अधिकारी उधम सिंह नगर विपिन कुमार ने राजकीय खाद्यान्न गोदाम काशीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर उपायुक्त खाद्य द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी हेतु नियुत्तफ़ ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए 20 मार्च तक सभी वाहनों पर जीपीएस ट्रैकर लगाने के निर्देश दिये एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आशुतोष भट्ट व वरिष्ठ विपणन अधिकारी श्रीमती नीतू डोभाल को निर्देश दिए कि वाहनों की सख्ती से जीपीएस ट्रैकिंग की जाए जिससे कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाई जा सके।

उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार ने किया राजकीय खाद्यान्न भंडार का औचक निरीक्षण
उपायुत्तफ़ खाद्य द्वारा गोदाम प्रभारी वरिष्ठ/ विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी माह अप्रैल का खाद्यान्न प्रत्येक दशा में 23 से 31 मार्च तक उठान कर विक्रेताओं को वितरित कर लिया जाए जिससे कि विक्रेताओं द्वारा 1 अप्रैल से कार्ड धारकों में राशन का वितरण शुरू किया जा सके ।उनके द्वारा शिथिलता बरती जाने पर कड़ी विभागीय कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहा गया।।