तैयारी पूरी,कल चल सकता है बुल्डोजर! व्यापारियों में मचा हड़कंप। विधानसभा सत्र की वजह से प्रशासन ने दी थी ढील। रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे की जमीन पर बनी दुकानों का मामला
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। G-20 से पहले के नैनीताल रोड बनी दुकानों को हटाने को लेकर पिछले चार दिन चल रहे विरोध प्रदर्शन का अब अंतिम समय आ गया। यानि जा रहा की कल प्रशासन जिद पर आडे लघु व्यपारियों की दुकानों पर बुल्डोजर चला सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषण नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की तैयारियां के मध्येनजर इसकी संभावना जताई रही है।वैसे प्रशासन की तरह मुनायद कराने के साथ एन एच की तरफ से कल से इसका एनाउंमेट किया जा रहा है। प्रशासन ने कार्यवाही से पहले धारा 144 भी लगा दी है।
नैनीताल हाईवे पर एन एच की जमीन पर डीडी चौक से इंद्रा चौक तक 100 के करीब दुकानें एन एच की जद में आ रही है, यानी की यह अवैध रूप से बनी है, प्रशासन एन एच चौड़ीकरण के तहत सभी फंड खेली वालों को हटा चुका है, लेकिन गांधी पार्क से लगी कुछ दुकानदार प्रशासन की कार्यवाही में थोड़ा बने हुए। दुकानदारों की तरफ प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में चार दिन से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जाता है की प्रशासन तीन दिन पहले ही बुल्डोजर चलाने का मन बना रहा था, लेकिन विधानसभा सत्र में अधिकारियों के व्यस्त होने की बजह से इस कार्यवाही को रोक दिया गया। गुरुवार की शाम एन एच की दुकानें हटाने का एलाउंसमेट करा गया तो लगा की शुक्रवार को कार्यवाही होगी। लेकिन शुक्रवार को प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन पुलिस पूरे दिन तैयारियां में जुटी रही। पुलिस बड़ी संख्या में बैरीकेड कार्रवाई स्थल के पास एकत्र कर लिये है,ताकी कार्यवाही के दौरान विरोध करने वाले को दूर ही रोका जा सके हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं,तो कार्रवाई में बांधा डालने वालों पर सख्त एक्शन की भी तैयारी है।
