Latest:
उत्तराखंड

नगर निगम के ठेकेदार ने भाजपा के खिलाफ उगला जहर। बोला भाजपाई का जूते चप्पल से करुंगा स्वागत। भाजपा कर रही मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। महानगर में नैनीताल हाईवे से अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम के एक ठेकेदार का भाजपा के खिलाफ जहर उगलने का वीडियो समाने आया। वीडियो में ठेकेदार साफ कह रहा है,यदि भाजपा के लोग उसके घर आते है तो उनका जूतों चप्पलों से स्वागत किया जायेगा

वायरल वीडियो में भाजपा को ललकारने वाला प्रीत विहार क्षेत्र का इकराम मियां बताया जा रहा है, बताते हैं की वह नगर निगम में ठेकेदार भी है।तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो पर भाजपा ने संज्ञान लिया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा जहर उगलने वाले इस ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा की नैनीताल हाईवे पर अवैध रुप से कब्जा करने वालों में इसका परिवार भी शामिल था, प्रशासन द्वारा की गरी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से यह बौखलाया हुआ है। कार्यवाही के बाद से किसी भी व्यापारी ने इस तरह का बयान नहीं दिया है