Latest:
उधमसिंह नगर

भष्ट अधिकारी होश में आओं के नारों के बीच व्यापारियों ने बजाई थाली। रुद्रपुर एनएच की जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने की कवायद का किया विरोध। दोहरी नीति पर छीछालेदर के बाद सफेदपोश ने छोडा साथ।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। महानगर में व्यापारियों ने एन एच की जमीन पर बसे कुछ दुकानदारों को बचाने के प्रशासन पर दबाव बनाने की कवायद तीसरे दिन भी रखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय के नेतृत्व में व्यापारियों थाली बजाते हुए भष्ट अधिकारी होश में आओं के नारे लगाते हुए जूलूस निकाल।

मंगलवार को दर्जनों दुकानदार रोडवेज के गेट के समाने थाली लेकर एकत्र हुए,जहां उन्होंने थाली बजाते जूलूस निकाला। जूलूस में भष्ट अधिकारी होश में आयो, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करो के नारे भी लगाए गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना था की लंबे समय से बसे दुकानदारों को उजाड़ने की साज़िश हो रही ,जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इधर गदरपुर व्यापार मंडल की तरफ से भी विरोध प्रदर्शन को समर्थन मिला। हालांकि मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल व्यापारियों के साथ नजर नहीं आये, भाजपा के पाषर्द भी व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन से गायब रहे‌। बताया जा रहा की भाजपा के पाषर्दों को मेयर ने ही बुलाकर धरना प्रदर्शन में शामिल किया था,यह सभी पाषर्द वहीं थे,जो मेयर के चहेते मानें जाते हैं। वहीं मेयर और पूर्व विधायक के विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की मुख्य बजह छीछालेदर बताई जा रहीं। लोगों सवाल उठा रहे थे की जब गरीब पर जेसीबी चल रही थी,तब यह सफेदपोश कहां थे,इसकी पूरे शहर में चर्चा भी है। दोनों नेताओं ने इसी बजह से विरोध प्रदर्शन से दूरी बना ली है।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,आशु ग्रोवर,इंद्रजीत सिंह,हरीश अरोरा,पवन गाबा, हर्ष रावल, राजू जोशी ,श्याम ढींगरा ,राजा मदान, अनिल कक्कड़, अजय कक्कड़ ,हरीश अरोरा, नरेंद्र चावला, प्रशांत ,मंगू ,विनोद ठुकराल, आशीष मुंजाल, हरजिंदर सिंह ,राजू जोशी, सनी कालड़ा, मनीष कालड़ा, राकेश कालरा, हरीश कालड़ा, दीपक मुंजाल, राम सिंह, सुभाष मुंजाल, विनोद श्रीवास्तव ,सोनू श्रीवास्तव, प्रेम नारंग, पप्पू बंसल, शैलेंद्र ग्रोवर ,सुमेर सिंह प्रजापति ,बलजीत सिंह, बलदेव ग्रोवर, बनारसीदास ठुकराल, बंटू बांगा ,राजकुमार बांगा आदि सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे