Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में महिला ने छत से कूदकर दी जान।मौत के लिए पति व ससुरालियों को बताया दोषी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। होली के त्यौहार पर रुद्रपुर के  मेट्रोपोलिस सिटी में एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में छत से कूदकर जान दे दी। महिला का अपने पति से काफी समय से विवाद होने की बात कही जा रही। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।                            जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नवाबगंज जिला गोंठा उत्तर प्रदेश निवासी 45 वर्षीय माधुरी सिंह पत्नी शैलेन्द्र सिंह  मेट्रोपोलिस सिटी के डीटीपीएल टॉवर के फ्लैट संख्या 411 में पति और एक बच्चे के साथ रह रही थी। बताया जाता की महिला का पति यूपी में र्फामासिस्ट का काम करता है। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में माधुरी चौथी मंजिल से नीचे गिर गयी। महिला का बेटा उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छत से गिरने के कारणों की जांच कर रही है। बताया जाता की महिला ने अपने हाथ पर पेन से लिखकर अपनी मौत के लिए पति व ससुरालियों को जिम्मेदार बताया है, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद कुछ कहने की बात कह रही है।