सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवतियां व चार युवक गिरफ्तार।किराए के घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की छापेमारी कार्रवाई।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा उज्जैन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक किराए के घर में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की। मौके पर दो युवती और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनेतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। बीती शाम रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने टांडा उज्जैन में एक किराए के एक घर में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की। मौके पर दो युवती और चार युवक मुकेश यादव पुत्र रामसुमेर यादव निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, धीर सिंह पुत्र मेघराज निवासी नई कॉलोनी कालागढ़ जिला पौड़ी गढ़वाल, सत्येंद्र कुमार पुत्र उमेश सिंह निवासी फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, हेमंत कुमार पुत्र शौकीन सिंह निवासी नई कॉलोनी कालागढ़ जिला पौड़ी गढ़वाल को आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली लाया गया। मौके से काफी आपत्तिजनक वस्तु, लेनदेन के रुपये व मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनेतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, एसओजी प्रभारी एसआई ललित बिष्ट, एसआई संतोष देवरानी, मनोज जोशी, एसओजी कांस्टेबल विनय, नवीन गिरी, रमेश चंद्र, महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा, ममता, महिला आरक्षी रिचा शामिल रहे।
