Latest:
उधमसिंह नगर

दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री खट्टर से मिले चुघ। शहरों में शामिल हुए ग्रामीण को स्वामित्व का अधिकार देने की उठाए मांग

रुद्रपुर(खबर  धमाका)।- ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निकायों, नगर पालिका, नगर निगम और उत्तराखंड के कई गांव को जोड़ने के पश्चात भी उन्हें स्वामित्व का लाभ नहीं मिल पा रहा। जिसको लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता व भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिला के प्रभारी भारत भूषण चुघ लंबे अरसे से मांग करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी दो बार मुलाकात कर चुके हैं और इस आशय को लेकर उन्होंने सीएम धामी को भी ज्ञापन दिया था। जहां से उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को प्रेषित कर दी गई है इसकी जानकारी मिलने पर चुघ ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर से दिल्ली स्थित उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की।चुघ ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि कुछ समय पूर्व रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र के अनेकों गांव को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है ।जिसमें नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम शामिल हैं। लेकिन लंबा और समय बीत जाने के बाद भी वहां के निवासियों को स्वामित्व का अधिकार नहीं मिला है जिस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी इस मांग से अवगत कराया गया था जिस पर उन्होंने केंद्र सरकार का मामला होने के कारण ज्ञापन उन्हें प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व का अधिकार न मिलने के कारण हजारों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं ऐसे में मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वामित्व का अधिकार दिया जाए। केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। श्री खट्टर ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के निरंतर उत्थान के लिए प्रयासरत है। चुघ ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।