10 लाख रुपये की अवैध चरस के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार।ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ एवं पन्तनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, से मिली सफलता।01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस, 02 मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर एवं कोतवाली पन्तनगर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी।
बुधवार को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त सुमित सिंह चमयाल के कब्जे से 01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त योगेश लमगड़िया के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा थाना पन्तनगर में एफआईआर संख्या 107/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बरामद चरस को नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ, थाना पाटी, जनपद चम्पावत से लाना बताया है।
पुलिस द्वारा उक्त तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा सप्लायर एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सुमित सिंह चमयाल पुत्र श्री भुवन सिंह चमयाल निवासी ग्राम पखोंटी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत
2. योगेश लमगड़िया पुत्र श्री गोपाल लमगड़िया निवासी कटना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल
पुलिस टीम
➡️ निरीक्षक मनोज रतूड़ी, प्रभारी एएनटीएफ
➡️ उप निरीक्षक नन्दन रावत, प्रभारी थानाध्यक्ष पन्तनगर
➡️ उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, एएनटीएफ रुद्रपुर
➡️ उप निरीक्षक हेमन्त कठेत, चौकी प्रभारी सिडकुल
➡️ मुख्य आरक्षी 281 हरीश बिष्ट
➡️ मुख्य आरक्षी भुवन चन्द्र पाण्डेय, एएनटीएफ
➡️ महिला आरक्षी 191 सीपी कल्पना नेगी, एएनटीएफयह
