Latest:
उधमसिंह नगर

भूरारानी में सात एकड़ में विकसित अवैध कालौनी पर डीडीए का एक्शन,मचा हड़कंप चार लोग मिलकर काट रहे थे कालौनी,कालौनी में हुए विकास कार्य जेसीबी से ध्वस्त

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में विकसित हो रही अवैध कालोनियों पर जिला स्तरीय विकास ने कार्यवाही शुरू कर दी। विभाग ने रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में विकसित हुई अवैध कालौनी का ध्वस्तीकरण आदेश पारित होने के बाद जेसीबी सड़क व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिया, जिससे अबैध कालौनी काटने वाले कालौनाजरो में खलबली मच गई है।
उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर जय किशन के आदेशों का अनुपालन करते हुए आज भूरारानी, रुद्रपुर में एक बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वाद संख्या-75 वर्ष-2024 के अंतर्गत पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेन्द्र सिंह कनवाल और इन्द्र सिंह कनवाल द्वारा लगभग 7.00 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध अमल में लाई गई। प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीनों की सहायता से स्थल पर किए गए अवैध निर्माण और विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पूर्व में जारी ध्वस्तीकरण आदेश का संज्ञान लेने और अवैध निर्माण जारी रखने के कारण प्राधिकरण द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है
जन सामान्य से यह अपील है कि भूखण्ड कय करने से पूर्व निम्न सावधानी रखें
1. आवास बनाने हेतु भूखण्ड महायोजना के आवासीय क्षेत्र में ही कय करें।
2.महायोजना के कृषि, उद्योग, ग्रीन बेल्ट आदि क्षेत्र में आवास आदि बनाने हेतु भूखण्ड कय न करें।
3. भूखण्ड कय करने से पूर्व महायोजना में भूखण्ड के भू-उपयोग की स्थिति चैक कर लें।
4.स्वीकृत कालोनी में ही भूखण्ड कय करें।
5. डवलपर/विकता से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करें तथा उसे अपनी रजिस्ट्री का भाग बनाएँ।
6.स्वीकृत तलपट मानचित्र में अंकित भूखण्ड क्षेत्रफल के अनुसार ही कय करें।
7.जनपद के सभी निबन्धकों से अपेक्षा की गयी कि अवैध कालोनियों में रेरा सम्बंधी शपथ पत्र लेकर विक्रय पत्र का पंजीकरण / निबन्धन न करें।
अन्य किसी प्रकार का संदेह होने पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।