Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर के मुख्य बाजार के शोरूम में हुयी चोरी की घटना का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 25,500/- रुपये बरामद व 01 आधार कार्ड बरामद

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र के चार शोरुम में 14 मई की रात्रि की रात्रि हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर मुख्य बाजार क्षेत्र में अलग-अलग 04 शोरूम में हुई चोरी की घटना के संबंध में वादी श्री आदित्य भनोट, अंकित नरूला व मधुर मेहन्दीरता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में क्रमश मु0अ0स0 232/2026 धारा 305 (ए)/331(4) बीएनएस, मु0अ0स0 233/2026 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस तथा मु0अ0स0 240/2026 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल टीमो का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया। घटना के अनावरण हेतु पुलिस व एसओजी की संयुक्त रूप से 03 टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटना के अनावरण हेतु घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया तो पाया कि तीन संदिग्ध लोग घटनास्थल की ओर आते और चोरी की घटना कारित करने के बाद रुद्रपुर रोडवेज की ओर से आते और जाते हुए दिखाई दिए। करीब 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुये टीम जयपुर तक पहुंची जहां पुलिस टीम को संदिग्धो के साफ चेहरे व आईडी प्राप्त हुयी। सीसीटीवी फुटेज तस्दीक कराते हुये जनपद बासवाडा राजस्थान पहुंचे तो संदिग्ध अभियुक्तगण 1. प्रवीण उर्फ गुडिया उर्फ गुड्ड मईड़ा S/O टोलिया मईड़ा R/O पिपलवा माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान 2. रायचंद मईड़ा S/O मांगिया मईड़ा R/O पिपलवा माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान 3. राजू उर्फ रजिया S/O कालू R/O वडवी माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान के नाम होने ज्ञात हुये। कल दिनांक 03-06-2026 को पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्त रायचंद सिह मईड़ा S/O मांगिया मईड़ा R/O पिपलवा माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान को मुखबिर की सूचना पर रामपुर बिलासपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 25,500/- रुपये व एक आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रायचंद सिह मईड़ा S/O मांगिया मईड़ा R/O पिपलवा माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान।
वांछित अभियुक्त का नाम –
1- प्रवीण उर्फ गुडिया उर्फ गुड्ड मईड़ा S/O टोलिया मईड़ा R/O पिपलवा माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान
2- राजू उर्फ रजिया S/O कालू R/O वडवी माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान
आपराधिक इतिहास –
रायचंद सिह मईड़ा S/O मांगिया मईड़ा R/O पिपलवा माही डैम रोड कोतवाली सिटी बांसवाड़ा राजस्थान
बरामद माल का विवरण 25,500/- रुपये नकद व 01 आधार कार्ड
पुलिस टीम –
निरीक्षक श्री प्रकाश सिह
उ०नि० जितेन्द्र सिह खत्री
उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल
अपर उ०नि० अमित कुमार
का0 777 प्रेम कनवाल – थाना सितारंगज
का0 271 हिमांशु थाना ट्राजिंट कैम्प
का0 130 शुभम सैनी – एस०ओ०जी०
का0 1109 पंकज बिनवाल – एस०ओ०जी०
का० भूपेन्द्र आर्या – एसओजी