अवैध वसूली व अपहरण का प्रयास, मोबाइल लूटने के आरोप में भाजपा नेता विकास सागर समेत तीन गिरफ्तार।पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार की बरामद।विधायक का करीब बताया जाता है विकास सागर
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उधमसिंहनगर पुलिस ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से जिले में चर्चा का केंद्र रहे इस मामले में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता विकास सागर, अमित सागर और प्रदीप दिवाकर को गिरफ्तार किया है, जबकि गोलू कोटिया अभी फरार है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब सरोवरनगर निवासी फईम अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया गया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास सागर कथित तौर पर पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई का भय दिखाकर पीड़ित से हर महीने करीब 35 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहा था। मोबाइल में उसके खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद थे, जिन्हें मिटाने के लिए आरोपियों ने फोन लूटकर उसका सिम तोड़ दिया और उसे फॉर्मेट कर दिया।
ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री विकास के खिलाफ पिछले दिनों रुद्रपुर कोतवाली में डंफरो से अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ था शिकायकर्ता राम सिंह ने भी विकास पर सीओं कार्यालय के बाहर मोबाइल छीनकर ले जाने का आरोप लगाया था मुकदमा दर्ज होने के बाद विकास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था
इधर आरोपी विकास के रुद्रपुर विधायक से भी अच्छे सम्बन्ध होने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही है। विपक्षी विधायक के शह पर ही विकास द्वारा अबैध वसूली के आरोप लगाता रहा है।
