रुद्रपुर में 13 वर्ष की नाबालिग हो गई 05 की गर्भवती।किच्छा रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में हुए अल्ट्रासाउंड में हुई पुष्टि, पुलिस को सूचना न देने पर अस्पताल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल।शहर के एक मंदिर में बालिका को लेकर शादी करने पहुंचे परिजन तो खुला मामला।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। अगर आप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,तो वह कभी भी आपका मुंह काला कर सकते हैं। रुद्रपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है।13 वर्ष की बालिका 05 माह की गर्भवती मिली है,इसकी पुष्टि किच्छा रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में हुए अल्ट्रासाउंड में हुई है,हालकी अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। लेकिन शहर के एक मंदिर में जब वह शादी करने पहुंचे तो मामला खुल गया। पूरे मामले में 112 पर दी गई सूचना पहुंची पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शहर के मंदिर में एक युवक व उसके परिवार एक बालिका को सजा-धजाकर शादी करने पहुंचे थे, मंदिर प्रबंधन को जब इसका सक हुआ तो उन्होंने बालिका व लड़के के आधार कार्ड मांग लिए, आधार कार्ड देखकर मंदिर प्रबंधन के होश उड़ गए,लड़का तो बालिग था, लेकिन बालिका की उम्र सिर्फ 13 वर्ष थी। मंदिर प्रबंधन जानकारी ली तो पता चला कि लड़का लड़की दोनों की स्कूल जाते समय मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने शारीरिक संबंध भी स्थापित कर लिए हैं और तो और बालिका पांच माह की गर्भवती हैं।इसकी पुष्टि तीन पहले लड़की के पेट में हुए दर्द के बाद किच्छा रोड स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में कराया गए अल्ट्रासाउंड में हो चुकी है। हालंकि बड़ा सवाल यह कि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
इधर 13 वर्ष की बालिका के गर्भवती होने के मामले में मंदिर प्रबंधन ने संजीदगी दिखाते हुए 112 पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मंदिर पहुंचकर बालिका व उसके परिजनों से जानकारी लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
