आबकारी विभाग ने बाजपुर में चालाया चैकिंग अभियान
रुद्रपुर(खबर धमाका)। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत श आबकारी आयुक्त के आदेश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण को रोकने के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र 4 बाजपुर के महेशपुरा चेक पोस्ट में रोड चेकिंग की गई!
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक जनपद में अवैध शराब को लेकर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही,इसी के तहत गुरुवार को बाजपुर में महेशपुरा चैकपोस्ट पर वाहन को चैक किया गया। आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी
टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव, रेनुका बोरा मौजूद रहे!
