Latest:
उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में सांसद अजय भट्ट लेंगे दिशा समिति की बैठक।केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा, दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक।

उधम सिंह नगर(खबर धमाका)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट मंगलवार को उधम सिंह नगर कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में दिशा (DISHA) समिति की बैठक लेंगे।

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए लगातार निगरानी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अपराह्न 2:00 बजे समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे