Latest:
उधमसिंह नगर

ईमानदारी और लगन से एसआईआर करने वाले बीएलओ और अध्यापक को समाजवादी पार्टी ने किया सम्मानित।राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बाजपुर कार्यालय में बीएलओ और शिक्षकों को अंग वस्त्र व मिठाई देकर सराहा

बाजपुर(खबर धमाका)।समाजवादी पार्टी कार्यालय बाजपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधान सभा गदरपुर में S I R कार्यों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समय सीमा से पहले पूरा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।

समारोह में बीएलओ माधुरी बोरा, विज्ञान अध्यापक शमन वर्मा और मोहम्मद अहमद को उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने सभी सम्मानित कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट किए और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

जून के इस भीषण गर्मी के महीने में जहाँ आम तौर पर लोग अपने परिवारों के साथ छुट्टी मनाने या घूमने जाते हैं, वहीं इन कर्मठ कर्मचारियों ने अपने परिवार से ऊपर अपने कर्तव्यों को रखा। इन्होंने पूरी लगन के साथ काम करते हुए समय से पहले अपने लक्ष्य को पूरा किया। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी समाज और विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं और पूरे सम्मान के पात्र हैं।”

इस सम्मान समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी क मौजूद रहे, जिनमें अमित कुमार, रहीस लाला, रविन्द्र सिंह और दबीर आदि शामिल थे। सभी ने सम्मानित कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।