रुद्रपुर में 02 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, 02 किलो 187 ग्राम अफीम बरामद कोतवाली रुद्रपुर पुलिस तथा SOG रुद्रपुर की कार्यवाही संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता
रुद्रपुर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 किलोग्राम 187 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0-369/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक शनिवार को चौकी बगवाड़ा प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल अपनी पुलिस टीम के साथ हाजी चौकी से बगवाड़ा रोड स्थित रामनगर शिव मंदिर के समीप संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी टीम भी क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।
देर रात्रि यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK06 BM 9703) पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। बारिश के कारण सड़क फिसलनयुक्त होने से मोटरसाइकिल फिसल गई। दोनों युवक बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. झनकार सिंह पुत्र रामचन्द्र, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिशनपुर गुलड़िया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।
2. आकाश वर्मा पुत्र दोताराम वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुरैया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), हाल निवासी ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।
बरामदगी का विवरण
➡️ अभियुक्त झनकार सिंह के बैग से 01 किलोग्राम 079 ग्राम अवैध अफीम तथा अभियुक्त आकाश वर्मा के बैग से 01 किलोग्राम 108 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस प्रकार कुल 02 किलोग्राम 187 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपियों के पास सेयामाहा R-15 मोटरसाइकिल संख्या UK06 BM 9703,02 मोबाइल फोन,₹1100/- नगद बरामद
*पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासा*
➡️ प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त अफीम मुजफ्फर अंसारी निवासी मुजफ्फरनगर से लेकर आए थे तथा आगे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा पूरे तस्करी नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का संदेश
“ऊधम सिंह नगर पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले मादक पदार्थ तस्करों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, चौकी प्रभारी बगवाड़ा
2. उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी
3. का0 1092 ललित मोहन
4. का0 555 नवीन गिरी
5. एसओजी टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी
