Latest:
उधमसिंह नगर

कलियवाला में आबकारी विभाग की छापेमारी,55 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर 55 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर के ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से राजेन्द्र सिंह (राजू) पुत्र रेशम सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजेन्द्र सिंह (राजू) पुत्र रेशम सिंह के घर से 55 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर राजेन्द्र सिंह (राजू) पुत्र रेशम सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै।

टीम में धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, आशीष सिद्दीकी, उप आबकारी निरीक्षक, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, कृष्ण चन्द्र, आबकारी सिपाही, अंजली गोसाईं आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही मौजूद रहें। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।