Latest:
उधमसिंह नगर

41 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

रचना राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर में रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लगाए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 युनिट रक्त संचय किया गया। शिविर वार्ड पांच के सभासद परमजीत सिंह के पिता स्व. दीदार सिंह की स्मृति में लगाया गया था। इसका शुुभारंभ सांसद अजय भट्ट और पूर्व प्रधान हरबंस कौर ने किया। रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक से तकनीशियन प्रियांशु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रक्तदान के लिए पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहां रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. विप्रोजीत विश्वास, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, गुंजन सुखीजा, अशोक हुडिया, तिलकराज गंभीर, नरेंद्र सिंह ग्रोवर आदि थे