*लोहियाहेड के टिक्की वाले रवि शर्मा के बेटे का होगा मुफ्त इलाज़, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उठायेंगे पूरा खर्च।* *डीएम के साथ पहुंची चिकित्सकों की टीम ने की जांच*
खटीमा/ऊधमसिंहनगर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने मसीहा,लोहियाहेड टिक्की वाले रवि शर्मा के बेटे का होगा मुफ्त इलाज़।इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री करेंगे वहन ।
गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में रवि शर्मा की दुकान में टिक्की खाने गए थे,जहां पर रवि शर्मा ने उन्हें बताया कि उनका 08 साल का बेटा देव बचपन से ही बीमार है उसके हाथ-पाव नहीं चलते हैं।बचपन से उसका उपचार किया जा रहा है, इन्द्रेश चिकित्सालय देहरादून में भी उपचार कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार देर सायं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस के गोस्वामी,व चिकित्सकों तथा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के साथ लोहियाहेड रवि शर्मा के आवास पहुंचे। जहां पर ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी डॉ एच एस ऐरी व मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चे का परीक्षण किया व पुराने उपचार हिस्ट्री की जानकारी ली।
परीक्षण व पुराने उपचार हिस्ट्री जानने के उपरान्त चिकित्सकों ने सर्वप्रथम एम आर आई कराने का सुझाव दिया तथा उसके उपरान्त उपचार आगे बढ़ाया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी ने कल ही बच्चे का एम आर आई कराने के निर्देश मौके पर दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ बच्चे जिला चिकित्सालय ले जाने हेतु वाहन व सहायक प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ,बच्चे के उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
