*रुद्रपुर में मुफ्ती की विवादित तकरीर पर बवाल, शुक्ला के करीबी गफ्फार खां ने लगाई बयानवीर नेताओं और ईदगाह कमेंट लताड़।*विधायक शिव को दी नसीहत,बोले आस-पास की विधानसभाओं का भी रख लेते ख्याल*
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के करीब,दरुऊ के प्रधान गफ्फार खा ने रुद्रपुर में निकले जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान विवादित तकरीर देने वाले मौलाना के मामले अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर बयानवीर नेताओं और खेड़ा ईदगाह कमेटी के लोगों को जमकर लताड़ लगाई है, उन्होंने रुद्रपुर विधायक के बयान पर कहा कि आसपास की विधानसभा सीटों का भी ध्यान रख लेते।
गफ्फार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से आज तक मैं देख रहा हूँ।सोशल मीडिया पर कितनी गंध फैली हुई है रुद्रपुर का एक नेता गला फाड़, फाड़कर मुसलमानों को बुरा कह रहा हैं। मै उसको बताना चाहता हूँ तुम्हारी इतनी औकात नहीं के मुसलमान तुमसे डरे और न डरेंगे तुम तो कुछ भी नहीं हो वक्त के फिरौन से नमरूद से अमेरिका सुपर पावर से मुसलमान जब तीन सौ तेरह थे तब नहीं डरे।आज तो दुनिया में उनकी तादाद सबसे ज्यादा है और भारत का मुसलमान दुनिया का सबसे शांतिप्रिय मुसलमान है जो पिछले 75 सालो से जुल्म को सहता चला जा रहा है, फिर भी उफ तक नहीं कर रहा है और इननल्लाह मा अससाबेरीन सब्र कर रहा है।
बारह रवी उल अव्वल के दिन हमारे एक मौलाना साहब ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सब कुछ जानते हुए भी कि उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। गिरफ्तारी होगी, फिर भी, उन्होंने ऐसा बयान दिया जो नहीं देना चाहिए था। जब जमीन हाई कोर्ट के आदेश से खाली हुई है, तो उसका श्रेय किसी को लेने देने की जरूरत क्या है कहां मर गए थे रुद्रपुर कमेटी के मुसलमान जब सरकार ने दूधिया बाबा और मस्जिद कमेटी ईदगाह को जमीन दी थी। तब क्यों नहीं? आपने अपने नाम चढ़वाई गलती हमारे लोगों की है कमेटी ने चंदा उघाया और खा गई
रही बात किसी भी व्यक्ति विशेष की जो बार बार मुसलमानों पर रुद्रपुर में जुबानी हमले कर रहा है तो रुद्रपुर में पच्चीस हजार से ज्यादा मुस्लिम आबादी है, उनमें कोई मर्द इस लाख नहीं बचा जो जाकर हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल करें, उसके खिलाफ
रुद्रपुर के महान नेता जी अपने साथ साथ अपने आसपास की विधानसभा सीटों का भी ध्यान रखो।रुद्रपुर की विधानसभा सीट एसी सीट है जहां से भाजपा अगर किसी पुतले को भी खड़ा करदे वह भी चुनाव जीत जाएगा लेकिन आपके द्वारा घोला गया जहर किच्छा विधान सभा सितारगज विधानसभा खटिमा विधानसभा जसपुर विधानसभा काशीपुर विधानसभा पूरे जिले को लेकर बैठ जाएगा ये भी याद रखना है
मैं देख रहा हूँ कांग्रेस के कुछ लोग सोशल मीडिया पर भाजपा से जुड़े अल्पसंख्यक मोर्चे को हद से ज्यादा गंदी गालियां दे रहे हैं। उनको खुद शर्म नहीं आ रही है, उनके नेताओं के अमाल कितने अच्छे हैं? आज उन्हीं नेताओं की चापलूसी कर रहे हैं जिन्होंने कल तक मुसलमानों की माँ बहनों को गंदी गंदी गालियां दी जिन्होंने उन्हें जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिन्होंने मिल के रुद्रपुर के मुसलमानों को लूटा, उनकी दुकानें जलाई, उनके मकान जलाए। चाहे वह रुद्रपुर के कांग्रेस के नेताओं हो य किच्छा के कांग्रेस के नेता हो, अगर उनमें हिम्मत है तो सबसे पहले अपने नेताओं से सवाल करें, उनका बाइकॉट करें फिर वह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे से उम्मीद करें जिस दिन तुम अपने नेताओं का विरोध कर लोगे, उस दिन तुमसे ज्यादा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करेगा अपने सामाज के लोगो को बुरा भुला कहना बहुत आसान है
सरपंच दरऊ अबदुल गफफार खांन
