नरेन्द्र राठौर।
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में अपनी तेज तर्रार छबी और बेवाक टिप्पणी के मानें जाने वाले रुद्रपुर एसडीएम आज हीरों बन गए हैं। नैनीताल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की शुक्रवार को हुई ऐतिहासिक कार्रवाई में भले ही कुछ लोग के मन में उनको लेकर गलत धारणा हो, लेकिन शहर के अधिकांश लोग उनकी इस कार्यवाही की तारीफ और जांबाजी को लोहा मान रहे हैं। लोगों के मन से जो बात समाने आ रही है। उसमें कोई दो राय भी नहीं। रुद्रपुर में जो कार्रवाई शुक्रवार को हुई वह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।और यह एसडीएम प्रत्यूष सिंह के हौसले की बजह से पूरी हुई है,यह सभी जानते हैं। अतिक्रमण हटाने को नेताओं और व्यापार मंडल द्वारा दी गरी चुनौती से तो एक बार लगने लगा था,की प्रशासन डर गया है, नैनीताल हाईवे, गांधी पार्क और रोडवेज स्टेशन के बाहर हुए अतिक्रमणकारियों को जीवनदान मिल गया है। लोगों का यह भी कहना था,यदि इस बार प्रशासन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर पाया,तो भविष्य में फिर कभी नहीं हो पायेगा। लेकिन तेजतर्रार एसडीएम प्रत्यूश सिंह ने कुछ और ही खान रखी थी।जिसको शुक्रवार को अंजाम तक पहुंचा दिया गया है। एसडीएम के इस काम से भले ही कुछ लोग नाराज़ हो, लेकिन शहर के लिए यह बहुत जरूरी था यह बात हर कोई कह रहा।आने वाले दिनों में इसके प्यारे भी देखने को मिलेगा। रुद्रपुर शहर अपनी अलग पहचान बनायेंगे,जिसका श्रेय काफी हद तक एसडीएम को जायेगा।
वैसे कौन नहीं जानता की प्रशासन की इस कार्रवाई के लिए दुकानदार ही जिम्मेदार है। दुकानदारों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण से हाईवे पर जाम लग रहा था,तो आवाजाही करने वाले लोग प्रशासन को कोश रहे थे।