उधमसिंह नगर

ओवरलोडिंग पर पुलिस सख्त,13 वाहन सीज,69 का चालान। कप्तान के आदेश पर किच्छा, पुलभट्टा और सितारगंज में सड़क पर उतरी पुलिस। 376 वाहन किये चेक

 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में ओवरलोडिंग कर यातायात व्यवस्था बिगाड रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गयी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पुलिस ने किच्छा, पुलभट्टा और सितारगंज में चैंकिंग अभियान चलाकर 13 ओवरलोड वाहनों को सीज करने के साथ 69 वाहानों का नगद चालान किया है।                     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को किच्छा, पुलभट्टा व सितारगंज पुलिस द्वारा 376 वाहनों को चेक किया गया, 13 वाहन को ओवरलोड में सीज किया गया तथा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 69 वाहनों के नगद चालान किए गए। भविष्य में भी ओवरलोड के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!