Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में कांग्रेसियों की गुटबाजी थमने के आसार।पत्रकार वार्ता में एक साथ नजर आए सीपी और अनिल। हाईकमान की फटकार के बने आसार, जिला सम्मेलन में होगा साफ

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर (खबर धमाका)। आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव से पहले रुद्रपुर कांग्रेस में चल रही खींचतान कम होती नजर आ रही। पार्टी का आगामी 21 दिसंबर होने वाले सम्मेलन में दोनों गुट एक साथ नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा कि हाईकमान की सख्ती और जिला स्तरीय एवं स्थानीय पदाधिकारी की फटकार के बाद ऐसी सम्भावनाए बनी है।
ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे, शुक्रवार को सिटी क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता में मंच पर आसानी नेताओं को देखकर कह रहे हैं।
दरासल रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष की कमान जब से सीपी शर्मा को मिली है,तभी से कांग्रेस दो गुटों में बटी है,एक तरफ पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा है और उनके चहाने वाले हैं तो दूसरी तरफ सीपी शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और कुछ नेता हैं, अब तक हालत यह तक थे कि दोनों गुट अलग अलग कार्यक्रम कर रहे थे,यह तक के पार्टी के बड़े नेताओं के कार्यक्रम में भी एक ही गुट शामिल हो रहा था। जिसके पार्टी के कार्यकर्ता परेशान थे,तो पार्टी कमजोर भी हो रही थी,इधर पार्टी को तीन राज्यों में मिली हार के बाद हाई कमान ने गंभीरता से लिया है। बताया जाता कि पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष ने दो पदाधिकारी को बुलाकर फटकार लगाई थी, साथ ही हिदायत भी दी कि यदि गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो उनकी छुट्टी कर दी जायेगी।
जिसके बाद उनके होश उड़े हुए हैं।
इधर शुक्रवार को शहर के सिटी क्बल में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला एवं महानगर के पदाधिकारी तो कांग्रेस के बरिष्ट नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के पति अनिल शर्मा भी नजर आए। जिसके की मायने निकाले जा रहे हैं। वक्ताओं ने की जिला सम्मेलन में पार्टी के सभी लोग मौजूद रहेंगे। अब यह आने वाले 21 दिसंबर को पता चलेगा की कांग्रेस की गुटबाजी कितनी कम हुई है।

error: Content is protected !!