उत्तराखंड

एतिहासिक कार्यक्रम,एतिहासिक भीड़।डीएम उदयराज बन गए हीरों।नेताओं के लिए खींची लकीर। मैदान पड़ा छोटा, नैनीताल हाईवे,मुख्य बाजार हर जगह नजर आई भीड़

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। कहते हैं कि ठान लो कुछ भी असंभव नहीं है। कड़ाके की ठंड में भी जिला अधिकारी उदयराज सिंह की कवायद ने सीएम पुष्कर सिंह से लेकर हर भाजपाई के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कार्यक्रम से पहले उन्होंने जो उम्मीद जताई उसपर वह पूरी तरह करें उतरे हैं। तो शहर के सफेदपोश के लिए एक लकीर खींच दी है। जो आने वाले दिनों में उदाहरण बनेगी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों भी इसे अब तक एतिहासिक कार्यक्रम बताते नजर आए।

जी हम बात कर रहे हैं। रुद्रपुर में बुधवार को हुई नारी वंदना महोत्सव की। की दिन से चल रही तैयारी के बीच बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूं तो कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क था, लेकिन भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए। गांधी पार्क तो फुल था ही,पूरे शहर, नैनीताल हाईवे, काशीपुर वाईपास रोड हर जगह नारी शक्ति का ही हुजूम नजर आ रहा था, मुख्य बाजार में जगह जगह हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो चुके थे,तो सीएम पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में जमकर पुष्प वर्षा हुई। ‌ भीड़ इतनी थी कि पुलिस के भी पसीने छूट गए।यानी भीड़ ने कड़ाके की ठंड में गर्मी के एहसास में बदल दिया था। गांधी पार्क में बने मंच पर सीएम पुष्कर सिंह समेत अन्य वक्त भी इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताने में पीछे नहीं हटे। सीएम धामी ने कहा जिस प्रकार नारी शक्ति उमंडी है, उससे वह गदगद हैं।

आपकों बता कि एक सप्ताह पहले डीएम उदयराज सिंह आचनक गांधी पार्क पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने मीडिया को सरस मेला आयोजित होने की जानकारी दी थी, इसके बाद डीएम उदयराज सिंह ने पूरी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे थे। कार्यक्रम का पूरा रुपरेखा वह खुद ही देख रहे थे। जब उन्होंने कार्यक्रम में 45हजार लोगों के पहुंचने की बात कही थी,तो उसपर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन उनका यह दाबा पूरी तरह सही साबित हुआ है।