डीएम का आदेश वेअसर,अवैध कालोनियों में लग रहे विधुत पोल।बिजली विभाग के वर्षों से जमें कर्मचारी और अधिकारी कर रहे खेल प्रीत बिहार में सीलिंग जमीन पर रोक के बाद बन रहे घर, लाइनमैन की मेहरबानी से मिल रही बिजली

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर डीएम उदयराज की सरकारी जमीन बचाने और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने की कवायद विधुत विभाग की बजह से धराशाई हो रही है। डीएम के रोक के आदेश के बाद भी अवैध कालोनियों में विधुत सप्लाई दी जा रही है,तो प्रीत बिहार में सीलिंग की जमीन पर तेजी हो रहे घरों को कटिया डालकर बिजली दी जा रही है।


ऊधमसिंहनगर के डीएम उदयराज सिंह ने ने जब से कार्यभार ग्रहण किया है,तभी वह सरकारी जमीन को बचाने और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने की कवायद में जुटे हैं। उन्होंने की बार बैठक करके आदेश भी जारी किया है। तहसील प्रशासन को निगरानी के आदेश दिए हैं,तो बिजली सिहाग को अवैध कालोनियों में बिजली की सप्लाई न देने के आदेश है।
लेकिन कहते हैं कि लालच बुरी बला है। जिसके सामने सभी आदेश तोड़े जा रहे। प्रीत बिहार क्षेत्र में काटी जा रही आधा अवैध कालोनियों का बाल बांका नहीं हुआ है,तो इसमें बिजली के पोल खड़े होने शुरू हो गए। ब्रह्मदेव कालौनी के पीछे ही काटी जा रही अवैध कालोनियों में इस समय विघुत पोल खड़े हो रहे। जिनमें शीध्र ही बिजली का करंट भी दौड़ना शुरू हो जायेगा।आलम यह है कि क्षेत्र का लंबे समय से जमा लाइन मैन ने आधा आधा किलोमीटर तक बिजली सप्लाई कटिया डालकर दे दी है। यही हाल सीलिंग की जमीन में फटाफट बनाए जा रहे मकानों का है। उन्हे कनेक्शन न होने पर बिजली सप्लाई चोरी से मिल रही है।जिसका लाइनमैन बकायदा महीना वसूल करता है।

