रुद्रपुर व्यापार मंडल चुनाव,कोषाध्यक्ष प्रत्याशी बल्लू का चुनाव प्रचार चरम पर। बल्लू का दावा मिल रहा पूरा समर्थन,होगी बड़ी जीत

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव प्रचार प्रारंभ हो गया है ।अध्यक्ष पद पर संजय जुनेजा के निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात अब महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव होने हैं। ऐसे में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच रहा है। बल्लू अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं और दुकान दुकान जाकर व्यापारियों से संपर्क साध रहे हैं ।वही उनके समर्थक भी जीतोड मेहनत कर रहे हैं ।कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू ने कहा कि वह लंबे समय से व्यापारियों से जुड़े हुए हैं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का चुनाव बेहद अहम है ऐसे में शहर के सभी सम्मानित व्यापारी भाइयों के सहयोग से वह जीत हासिल करेंगे और सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू ने मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, विधवानी मार्केट ,सिंह कॉलोनी, मालिक कॉलोनी, सिविल लाइन, आदर्श कॉलोनी, आवास विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरि है क्योंकि रुद्रपुर का व्यापार मंडल बेहद मजबूत है और ऐसे में व्यापार मंडल को और मजबूत करने के लिए व्यापारियों का सहयोग नितांत आवश्यक है। शहर के सभी व्यापारियों ने कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू को अपना सहयोग और समर्थन दिया। बल्लू ने कहा कि 4 फरवरी को जनता इंटर कॉलेज में मतदान होना है ऐसे में सभी व्यापारी अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

