Latest:
उत्तराखंड

हल्द्वानी में दंगा,ऊधमसिंहनगर में सड़को पर पुलिस।एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत सभी अधिकारियों ने संभाली कमान।दंगा नियंत्रण वाहन की दिखी मूमेंट,ड्रोन से पूरे दिन चली निगरानी।छतों पर पत्थर रखने पर होगी कार्रवाई

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)‌। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार को हुए दंगे के बाद ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी गश्त कर रहे तो ड्रोन से भी निगरानी की जा रही। शुक्रवार को जुमें की नवाज भी पुलिस पहरे में ही आता की गई।

हल्द्वानी में दंगा,ऊधमसिंहनगर में सड़को पर पुलिस।एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत सभी अधिकारियों ने संभाली कमान।दंगा नियंत्रण वाहन की दिखी मूमेंट,ड्रोन से पूरे दिन चली निगरानी।छतों पर पत्थर रखने पर होगी कार्रवाई

शुक्रवार को जनपद के जसपुर से लेकर खटीमा तक पुलिस के वाहन इधर से उधर दौड़ते नजर आए। काशीपुर क्षेत्र में एसपी क्राइम ने पुलिस कर्मियों को व्रफिंग किया,तो पुलिस ने ड्रोन की मदद से पूरे शहर पर निगरानी की। रुद्रपुर में एसएसपी मंजूनाथ, एसपी सिटी मनोज कत्याल,अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर इंद्रा चौक पर स्थित मस्जिद के पास मुस्तैद नजर आए।एसएसपी मंजूनाथ टीसी से लोग से शांति की अपील की। इस दौरान पुलिस ने छतों को भी चेक किया,एक छत पर पत्थर मिलने पर एसएसपी ने कार्यवाही की बात कही है। इस दौरान दंगा नियंत्रण वाहन भी सड़कों पर घूमता नजर आया।

हल्द्वानी में दंगा,ऊधमसिंहनगर में सड़को पर पुलिस।एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत सभी अधिकारियों ने संभाली कमान।दंगा नियंत्रण वाहन की दिखी मूमेंट,ड्रोन से पूरे दिन चली निगरानी।छतों पर पत्थर रखने पर होगी कार्रवाई

एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि ऊधमसिंहनगर में महौल पूरी तरह ठीक है। महौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने का भी आह्वान किया