Latest:
उत्तराखंड

स्टैंड बाजों पर पुलिस का प्रहार,दो दर्जन बाइक सीज।कहीं आप तो नहीं कर रही ऐसी ग़लती।पढे पूरी खबर, पुलिस ने क्यों जप्त की बाइकें

नरेन्द्र राठौर।                                                                रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में दो पहिया वाहनों से छेड़छाड़ करने, नबंर प्लेट गायब कर स्टैंड बाजी करने वालों पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने ऐसे दो दर्जन वाहन पकड़कर सीज कर दिया है।

 

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप इंस्पेक्टर भारत के मुताबिक। जनपद  में विभिन्न स्थानों पर हो रही बिना नंबर की मोटर साइकिलों से छिनौति की घटनाओं के प्रकाश में आने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप व चौकी आवास विकास क्षेत्र में घूम रहे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिले जिनमे छिनौती करने वालो द्वारा मोटरसाइकिल के पीछे की नंबर प्लेट के साथ-साथ करियर तक हटा दिया गया है, ऐसे वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग दो दर्जन से से अधिक मोटर साइकिलो को सीज किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में छिनौती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।