Latest:
उधमसिंह नगर

एकतरफा प्यार,इंकार करने पर छात्रा पर जानलेबा हमला। पुलिस की घेराबंदी में नदी में कूदा आरोपी। पुलिस ने आठ घंटे में आरोपी को दोस्त के साथ गिरफ्तार।तंमचा,कारतूस व पाटल बरामद 

नरेन्द्र राठौर                                                              रुद्रपुर (खबर धमाका)। काशीपुर में सरेराह छात्रा पर पाटल से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तंमचा, जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त पाटल भी बरामद किया है।

सीओं सिटी अनुषा बडोला के मुताबिक सोमवार को खूब सिंह निवासी मौ. खालसा थाना काशीपुर ने सकी पुत्री जो अपनी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि रास्ते में फरदीन जो उसकी पुत्री से एक तरफा प्यार करता था ने उसकी पुत्री को परपोज किया, उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा उसकी पुत्री के मना करने पर फरदीन ने उसकी पुत्री को जान से मारने की नियत से उसकी पुत्री पर धार धार हथियार पाटल से लहुलहान कर दिया तथा फरदीन के घर वाले हमारे घर में घुसकर हम लोगों से कहने लगे कि फरदीन के उपर लगे मुकदमें वापस ले लो नहीं तो तुम्हारें सारे परिवार को खत्म कर देंगे और मारपीट गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर चले गये।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी
प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । अभियुक्त के घर पर दविश दी गयी तो अभियुक्त के घरवाले घर पर ताला लगा लगा था ।मुखविर की सूचना पर मंगलवार को आरोपी की घेराबंदी की गई तो आरोपी पुलिस के डर से ढेला नदी से नीचे कुद गया , पुलिस टीम ने सयम व साहस से अभियुक्त फरदीन को गिरफतार कर लिया तथा उसकी जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद तंमचा 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफतार किया गया‌
पूछताछ में आरोपी फरदीन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मौहल्ले की एक लड़की से बेपनाह प्यार करता है और उस लड़की से शादी करना चाहता है इस सम्बन्ध में उसके घर वाले भी राजी है लेकिन मौहल्ले की लड़की को वह परपोज करता है तो वह राजी नही हो रही है इस कारण लड़की के परिवार वालों उसके विरूद्ध थाना काशीपुर में तीन-चार मुकदमें भी लिखवा दिये है तब उसने मन में ठान लिया कि आखरी बार मौहल्ले की लड़की को परपोज करेगा अगर वह नहीं मानी तो उसकी जीवन लीला समाप्त कर दूंगा सोमवार की शाम के करीब तीन बजे के आसपास लोहरियान मोहल्ले से मुल्ला जी की दुकान से डेढ सौ रूप्ये का पाठल खरीदा तथा एक तमंचा और दो कारतूस मेरे पास पहले से ही उसके पास था उसने सोचा आज अगर युवती को वह प्रपोज करेगा यदि वह नहीं मानी तो पाटल से काटकर उसको गोली मारकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर देगा, जिस कारण वह अपने दोस्त रऊफ के साथ पूजा का रास्ते मे इन्तजार करने लगा, उसकी इस योजना में मेरे परिवार के लोग भी शामिल थे,जब फरदीन ने पूजा को रोका तो दूर से मेरा भाई बिलाल,आकिल,अनस,अफरीदी तथा उसके पिता रिजवान दूर से खड़े होकर बार-बार मुझे चिल्ला कर कह रहे थे आज इसे मार ही दे। फिर जैसे ही पूजा को उसकी बहन के साथ आते हुये देखा तो उसने अपने दोस्त को कुछ दूर खडा करके पाठल को अपनी कमर मे छिपा कर पूजा के पास गया और पूजा को प्रपोज किया और पूजा के द्वारा मना करने पर मैने पाठल से पूजा को जान से मारने की नियत से उसके सिर व हाथ मे वार किये और पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये और डर की वजह से वह पाटल लेकर वहाँ से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक शातिर किस्म का अपराधी है उसके विरूद्ध अन्य अभियोग भी पंजीकृत हैं पूर्व में भी जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के साथी रऊफ को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी के परिजन अभी फरार है।