Latest:
उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर में पुलिस की बुल्डोजर कार्यवाही। छात्रा पर हमला करने वाले फरदीन घर मिला मिट्टी में। बुल्डोजर बाबा जिंदाबाद की गूंज से अपराधियों की बड़ी धड़कने

नरेन्द्र राठौर                                                             नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में एकतरफा प्यार में छात्रा पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी फरदीन के घर पर आज पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण की जद में आये हिस्से को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से जहां अपराधियों के दिलो में पुलिस का खौफ बढ़ा तो वहीं आमजन ने भी पुलिस की कार्यवाही का स्वागत किया।

बताते चलें कि सोमवार की सांय मोहल्ला खालसा निवासी फरदीन ने अपने एक साथी के साथ मोहल्ला खालसा निवासी छात्रा पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया था जब वह गुरूद्वारे के सामने वाली गली में अपनी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। घटना में छात्रा पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसका इलाज मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी फरदीन, उसके दोस्त व परिवार समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी फरदीन तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी के भाई को भी पुलिस ने दबोच लिया। कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशासन वृहस्पतिवार दोपहर मुख्य आरोपी फरदीन के घर पहुंचा और उसके मकान की नाप-जोख करने के बाद जेसीबी चला दी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तुरंत एक के बाद एक एक्शन लिया। इसी क्रम में आज जेसीबी की कार्यवाही अमल में लाई गई। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल मनोज रतूड़ी, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।