Latest:
उत्तराखंड

पुत्र ने पिता से पूछा हमारे अराध्य कौन?पिता का जबाब, video में देखें

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। अध्योया में 500 वर्ष के हुई श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 470 किलोमीटर पैदल चलकर शामिल हुए रुद्रपुर के रामभक्त सुशील गाबा हर किसी के दिलों में जगह बना चुके हैं। शहर सैकड़ों लोग स्वागत कर उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।इधर इन दिनों रामभक्त सुशील गाबा की एक और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

वीडियो में उनका पुत्र पूछता है कि हमारे लीडर यानी अराध्य कौन है। रामभक्त सुशील गाबा कहते हैं कि हमारे लीडर अराध्य प्रभू श्रीराम है,वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सिखाया है कि एक पुत्र को किस तरह अपने पिता के आदेश का पालन कर चाहिए।एक पति को किस तरह अपनी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए,और एक भाई का भाई के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए।

रामभक्त सुशील की यह वीडियो लोग जमकर देख रहे हैं।

आपको बता कि पिछले एक दशक से सुशील गाबा शहर की मुख्य रामलीला में हनुमान का रोल पूरी निष्ठा के साथ करते आ रहे हैं,उनके कण कण में राम बस चुके हैं,उनकी जुबान पर हर भक्त राम ही राम नजर आते हैं। जहां भी उन्हें जय श्रीराम का नारा लगाने का मंच मिलता है वह पूरी तरह राम में लीन हो जाते हैं।