उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में कानून का खौफ खत्म,रोडबेस परिसर में सरे-आम युवक की पिटाई। दबंगों के समाने पुलिस भी नहीं कर पाई बीच बचाव का साहस।दिखाने वाले बताए जा रहे टैंपो यूनियन के संचालक 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर शुक्रवार की शाम काफी देर तक लोगों की सांसें थमीं रही रही, दबंग किश्म के आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की।इस दौरान पुलिस के कर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। मामले कोतवाल रुद्रपुर ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को रोडबेस परिसर में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया दिया, व्यक्ति भागकर  डीडी चौक पर पहुंचा तो वहां पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की सांसें थम गई, मौके पर कुछ होमगार्ड के जवानों के साथ ही यातायात पुलिस भी मौजूद थीं,जो दबंगों को दूर से शांत करने की कोशिश तो कर रही थी, लेकिन दबंगों के पास जाकर उसने युवकों को बचाने की जहमत नहीं उठाई,करीब अंधे घंटे चले इस हाई प्रोफाइल ड्रामें में युवकों को गंभीर चोंच आई है,तो कानून की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। युवक नैनीताल का बताया जा रहा,घायल के मुताबिक वह कार से यहां पहुंचा,इसी दौरान रोडवेज बस डिपो के बाहर खड़े निजी टैक्सी चालक ने उसपर वाहन का सीना तोड़ने का आरोप लगा दिया,इसी दौरान वहां पर आधा दर्जन लोगों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी, बताया जा रहा कि दबंगई करने वाले रोडवेज स्टेशन के बाहर ही अवैध रुप से टैम्पो स्टेशन का संचालन कर लोगों से गुंडा टैक्स वसूल करते हैं,जिसमें कई अपराधी बताए जा रहे हैं। मारपीट करना उनकी अदात रही है पुलिस की मेहरबानी से ही उनके हौसले बुलंद हैं।

रुद्रपुर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बाजार पुलिस चौकी में तहरीर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।