रुद्रपुर में देखिए video,पट्टे के साथ खाने की जंग। गांधी पार्क नजूल भूमि पर मालिकाना हक़ का कार्यक्रम। खानें को लेकर हुई धक्का मुक्की।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के गांधी पार्क में बुधवार को आयोजित नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने के कार्यक्रम के बाद खाने को लेकर जमकर मार मारी दिखी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोगों के खाने की व्यवस्था भी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह जैसे ही कार्यक्रम सम्पन्न करने के बाद रवाना हुए, इसके बाद खाने के पैकेटों को लेकर मारामारी मची गई,ऐसा आलम था, जैसे लोगों को कब से खाना नहीं मिला है,इस दौरान धक्का-मुक्की भी होती नजर आई। भीड़ के बीच हो रही धक्का मुक्की में काफी महिलाएं मायूस होकर लौटगई।
इधर उपायुक्त/जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शुरुआत में खाने को लेकर कुछ भीड़ एकत्र हो गई थी, बाद में लाइन से खाने का वितरण कराया गया,सभी लोगों को भोजन के पैकेट मिले हैं। खाना पूरी तरह अच्छी गुणवत्ता का था।
