उधमसिंह नगर

मैंने अपना वचन किया पूरा!देखें video,रुद्रपुर के 2600 लोगों को मालिकाना हक देने के बाद क्या बोले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा। सीएम का जताया आभार

नरेन्द्र राठौर।                                                              रुद्रपुर (एसएनबी)। गांधी पार्क में बरसो बरस से नजूल भूमि पर निवास्त हजारों परिवारों के सपनो को धरातल पर उत्तराने पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गरजोशी से कार्यक्रम अध्यक्ष व रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज उनका वचन पूरा हुआ है। पूरा शहर खुशी की अनुभूति कर रहा है। यह ऐतिहासिक काम हुआ है।

गांधी पार्क में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लाभार्थियों को मालिकाना हक प्रमाण पत्र सौंपते रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा,साथ में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट 

विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो विकास का दूसरा नाम बन चुके हैं और प्रदेश की जनता के दिलो पर राज करते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने उनका आग्रह स्वीकार करते हुए नजूल नीति जिसमें अनेको जटिलता थी उसमे संशोधन करने का निर्देश दिया और संशोधित नीति को कैबिनेट में पास कर रुद्रपुर की जनता की बरसो पूरानी उम्मीद को पंख लगा दिये, जिसके परिणामस्वरूप रूप पहले चरण में 2600 परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक पट्टा मुख्यमंत्री द्वारा सौपा गया। उन्होने कहा कि मुख्मंत्री ने उनका और क्षेत्र की गरीब जनता का संकल्प पूरा किया है।

गांधी पार्क में जनता का अभिनंदन स्वीकार करते सीएम धामी, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा 

विधायक शिव अरोरा कहा कि अपने रुद्रपुर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान करने का जो कार्य किया है। उसके लिये रुद्रपुर की जनता आपकी आभारी रहेगी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा हमारे राज्य को ऐसा युवा मुख्यमंत्री मिला है जो सदैव गरीब कल्याण की धरणा के साथ कार्य करता है जिसका उदाहरण हमारे निर्धन परिवारों को बिना कोई रुपया खर्च किये निशुल्क मालिकाना हक देने का कार्य धामी सरकार ने किया है।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। विधायक शिव अरोरा ने कहा हाल ही में समान नागरिक संहिता सदन में पारित करने का कार्य धामी सरकार ने किया है वो पूरे देश मे नजीर बनने का कार्य करेगी, ऐसे अनेको कार्य जिसमे रिंग रोड, अमृतसर रेल सेवा, जैसे अनेको उदाहरण है जो मौजूदा धामी सरकार के सार्थक प्रयास से सम्भव हो पाया हैं।