लोक अदालतों में 2302 मामलों का हुआ निस्तारण

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में जिला न्यायालय सहित काशीपुर, काशीपुर, खटीमा, जसपुर, सितारगंज और बाजपुर में गठित पीठों में 2302 मामलों का निस्तारण किया गया। पिछले साल लोक अदालत में 2139 मामले निस्तारित किए गए थे। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2881 मामले रेफर किए गए थे। इनमें से 2302 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय में 11, बाह्य न्यायालय काशीपुर में छह, खटीमा में तीन, जसपुर, सितारगंज और बाजपुर में एक-एक पीठ बनाई गई थी। न्यायालयों में लंबित मामलों में आपराधिक शमनीय मामले 383, चेक बाउंस के 275, मोटर एक्सीडेंट क्लेम के 72, पारिवारिक मामलों के 78, ट्रैफिक चालान 1174, विद्युत के 198 मामले और प्रकीर्ण वाद 177 निस्तारित किए गए। वहीं न्यायालय के इतर बैंकों के 301 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल पांच करोड़ 40 लाख, 34 हजार 713 रुपये वसूल किए गए।

