अब दिनेशपुर में पकड़ी गई अफीम की खेती।दो दिन पहले केलाखेड़ा में भी मिलीथी अफीम की खेती ऊधमसिंहनगर में पूरी तरह प्रतिबंधित है अफीम की खेती
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में पुलिस की सख्ती के बाद भी नशा कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। दो दिन पहले जहां बाजपुर में गेंहू के खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई थी,तो अब दिनेशपुर में एक कंपनी के पीछे अफीम की लहलहाती खेती मिली है। पुलिस भारी मात्रा में अफीम के हरे पेड़े बरामद किए हैं,खेत स्वामी अभी फरार बताया जा रहा है
दिनेशपुर पुलिस के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा। सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ गांव में स्फैक्स कंपनी के पीछे अफीम की खेती हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कंपनी के पीछे अफीम की खेती लहलहा रही थी। मौके से 76 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे ( डोडा पोस्त) पकड़ा गया है।
दिनेशपुर के ग्राम चंडीपुर में लहलहाती अफीम की खेती
पुलिस के मुताबिक जिस खेत में अफीम की खेती लहलहा रही थी वह प्यारे सिंह पुत्र गुरुताल सिंह का है जिस पर उसके पुत्र परमजीत सिंह उर्फ पम्मा द्वारा खेती की गयी
है,