रुद्रपुर में चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई। घटना की video वायरल,एसएसपी बोले होगी कार्रवाई

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार ने दुकान पर चोरी के शक युवक की लात घूसों और डंडा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई का इंटरनेट पर वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद एसएसपी ने जांच कर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक
शनिवार दोपहर कोतवाली की आदर्श कालोनी क्षेत्र में एक दुकान पर चोरी के शक में दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया उसकी पहले लात घूंसे से पिटाई की। बाद में हाथ में डंडा से पीटा। जिससे युवक के सिर पर डंडा लगने से वह लहूलुहान हो गया। युवक की पिटाई देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। साथ ही वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन दुकानदार नहीं माना। इस पर वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बना ली। जो देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गई। जब वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वीडियो मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। साथ ही कोतवाल को जांच कर पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ित की तलाश कर रही है। ताकि उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा सके। खबर लिखे जाने तक पीड़ित का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका था।
